सूचना : नवापारा क्षेत्र में कल सोमवार को इन इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बाधित, विभाग ने जारी किया अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा शहर सहित अंचल के दर्जनों गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में 16 जून से 01 जुलाई तक मानसून पूर्व रखरखाव का कार्य बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी। जिसमें पारागॉव फीडर, दुलना फीडर, पटेवा, मानिकचौरी, दादरझोरी, सोनेसिल्ली, गोबरा, तर्री, गातापार, मानिकचौरी उपकेंद्र फीडर शामिल है।
इसी कड़ी में कल दिनांक 22/06/2026 दिन सोमवार को 11KV पारा गांव फीडर मानसून पूर्व रखरखाव हेतु प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें नीलम इंडस्ट्रीज, भाटापारा पारा गांव, देवार पारा, शीतला मंदिर, विजय राईस मिल, गोदावरी वेयर हाउस, पारागांव स्कूल, बाजार चौक, पारागांव बस्ती, सड़क पारा से शिवाजी ढाबा तक, आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











