राजिम क्षेत्र में 31 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अवैध अतिक्रमण, राजस्व एवं पुलिस प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई
31 एकड़ शासकीय भूमि हुआ अतिक्रमण मुक्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश पर एसडीएम विशाल महाराणा के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पंचायत सुरसाबांधा में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की उपस्थिति में लगभग 31 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अवैध कब्जाधारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा भूमि को पुनः शासकीय अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित किया गया। इस कार्रवाई के दौरान राजिम तहसीलदार डिम्पल धु्रव, थाना प्रभारी अमृत लाल साहू, संबंधित राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम उपस्थित थे।
अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











