नवनियुक्त बीईओ और डीईओ से मिला संयुक्त शिक्षक संघ, इन लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)अभनपुर/रायपुर :– संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) धरमचंद जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एम. जी. सतीश कुमार नायर से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े विभिन्न स्थानीय एवं लंबित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

अभनपुर में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में बीईओ कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त बीईओ धरमचंद जैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं रायपुर में जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवनियुक्त डीईओ एम. जी. सतीश कुमार नायर का अभिनंदन किया गया।

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की मांग

संघ के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर जिला स्तरीय परीक्षा अनुमति, सेवापुस्तिका सत्यापन, अनुकंपा नियुक्ति तथा मेडिकल बिलों के लंबित प्रकरणों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे, संभाग अध्यक्ष रायपुर गोपेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्रवण देवांगन, जिला पदाधिकारी दीपेंद्र सिन्हा, योगेश निर्मलकर, भूपेंद्र सिन्हा तथा ब्लॉक पदाधिकारी युगल किशोर साहू, रंजीत भारती, पवन कुमार साहू, गिरधर साहू, दिलीप कुमार साहू, धर्मराज साहू और बसंत पाटकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर, गरियाबंद सहित कई जिले के अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button