अभनपुर ब्रेकिंग: पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सातपारा निवासी हुलेश यदु पिता देवलाल यदु (23 वर्ष) ने ग्राम बिरोदा में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: खेत में संदिग्ध हालत में मिला ग्रामीण का शव, जांच में जुटी पुलिस











