डीएमएफ शासी परिषद की बैठक सम्पन्न, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पर्यावरण के लिए कार्यों को मिली मंजूरी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यों के त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के आत्मानंद विद्यालयों के संचालन, सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, पेयजल व्यवस्था, बंद खदानों की फेंसिंग, प्रत्येक ब्लॉक में एम्बुलेंस सुविधा, गंभीर मरीजों के लिए दवा सहायता, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना तथा महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत की गई।

त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी स्वीकृत कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ की राशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए होना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, परिषद के नवनियुक्त सदस्य, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, डीसीपी अमित तुकाराम कामले, एसपी रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जीवनदीप समिति की साधारण सभा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय, इन कार्यों के लिए मिली 4 लाख की स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button