करेली बड़ी क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मगरलोड थाना अंतर्गत करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत करेली बड़ी निवासी भुवन निषाद पिता रोहित निषाद (25 वर्ष) बुधवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भोथा बाट के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान भुवन निषाद के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक, युवक का शव जंगल में एक शीश के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नर्सरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button