रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद! स्कूटी सवार युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, वीडियो आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने एक स्कूटी सवार युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वीडियो में हमलावर युवक को घेरकर उस पर लगातार धारदार हथियार से वार करते दिखाई दे रहे हैं। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।
युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर वार करते रहे। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग दहशत के कारण बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर बिना किसी डर के युवक पर लगातार वार कर रहे हैं। इस तरह सरेआम हुई वारदात ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खुद अस्पताल पहुंचा घायल युवक
जानलेवा हमले के बावजूद घायल युवक ने हिम्मत नहीं हारी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह किसी तरह अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किन कारणों से किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
मजाक से शुरू हुआ विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, शरीर पर किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार











