अभनपुर ब्रेकिंग : तालाब किनारे संदिग्ध हालत में मिली चौकीदार की लाश, इस बात की जताई जा रही आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के अभनपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के गले में चोट के निशान मिले है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान परमेश्वर सिदार (30 वर्ष) पिता जलसिंह सिदार, निवासी ग्राम तोरला, थाना झरबंद, जिला बरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई है। परमेश्वर करीब छह माह से ग्राम टोकरो स्थित तालाब में चौकीदार के रूप में कार्यरत था और वहीं रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा था।

तालाब किनारे में मिला शव

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के पास उसका शव पड़ा देखा। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है।

सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक के पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों, संपर्कों और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या और हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी पुल पर हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी ने रंजिश में कैंची और पाना से उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button