क्षेत्र और देश की उन्नति में अपना योगदान देने का लें संकल्प – विधायक रोहित साहू
राजिम के हृदय स्थल पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में रोहित साहू ने किया ध्वजारोहण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धर्मनगरी राजिम में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और तिरंगा फहराया।
विधायक रोहित साहू ने बस स्टैंड स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर बेरोजगार संघ एवं नगरवासियों द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में झंडा फहराया। इसके अलावा उन्होंने विकास मोटर्स शोरूम में व्यवसायी श्याम अग्रवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। विधायक श्री साहू नगर पालिका परिषद राजिम द्वारा आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी विशेष रूप से शामिल हुए।
विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और अमर बलिदान को नमन करने का दिन है। राजिम की पावन धरा हमेशा से राष्ट्रभक्ति की प्रतीक रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज हमें मिलकर राजिम विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब अपने क्षेत्र और देश की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला की शुभकामनाएं। नगर पालिका प्रशासन राजिम शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। हम सब मिलकर राजिम को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित करेंगे और जन-सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देंगे।
सायबर अपराधों के प्रति रहें जागरूक
समारोह के दौरान राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू ने नागरिकों को बढ़ते सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सायबर सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक पासवर्ड या गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय या सायबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में संपर्क करें।
कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय आयोजन में सभी के सामूहिक सहयोग से ही आज का यह राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमामय और ऐतिहासिक बन सका है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सोमनाथ पटेल ने किया।
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग, पुलिस बल और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से सभापति भारत यादव, आकाश राजपूत, मंशा कुर्रे, कुलेश्वर साहू, तुषार कदम, जानकी पटेल, नरोत्तम राजपूत, अंजनी उत्तम निषाद, बलराम यादव, सुरेश पटेल, टन्केश्वर सोनकर, अजय पटेल, सुमित्रा यशवंत निराला, रेखा कुलेश्वर साहू, बेरोजगार संघ के देवेंद्र शर्मा, गजाधर ठाकुर, सुनील जैन, हेमंत साहू, धर्मेंद्र शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, सुनील यादव, भावेश ठाकुर, पवन सोनी, श्रेयांस शर्मा, यांशु साहू, लीलेश्वर यदु, सुनील देवांगन, अजय पटेल, योगेश साहू, जितेंद्र सोनी, जय शर्मा, वरिष्ठ नागरिक ताराचंद मेघवानी, अशोक श्रीवास्तव, लाला साहू अध्यक्ष रा. भ. मं. समिति, विकास तिवारी, प्रकाश साहू, चन्द्रशेखर मिश्रा, रोशनी गोस्वामी, सुरेश यादव, कमल सिन्हा, कांति सोनकर, साधु निषाद, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, इंजीनियर नितेश भंवर आदि उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl










