देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता का संदेश लेकर कलेक्टर- एसपी के साथ दौड़ा गरियाबंद

राष्ट्र प्रेम की जुनून के साथ स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए स्कूली बच्चे, युवा और नागरिकगण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गरियाबंद जिले में आज स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। देश की एकता, भाईचारे की भावना और देशप्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने आज सुबह पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद से कलेक्टर बीएस उइके और पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के साथ पूरा गरियाबंद शहर स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुआ।

कलेक्टर श्री उइके ने हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता का संदेश लेकर जिले के स्कूली बच्चे, युवा और गणमान्य नागरिकों ने जोश और जुनून के साथ दौड़ लगाई। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस दौड़ में खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र छात्राओं, मीडिया प्रतिनिधि, स्काउट गाइड के सदस्य, पुलिस के जवान सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने भी शिरकत की।

यह स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 07:30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड गरियाबंद से प्रारंभ होकर, देवभोग रोड में जिला पंचायत से सर्किट हाउस से होते हुए लगभग 01 कि.मी. तक आगे जाकर वापस पुलिस परेड ग्राउण्ड गरियाबंद में समाप्त हुई।

नागरिकों और युवाओं को बधाई दी

स्वतंत्रता दौड़ के समापन पर कलेक्टर श्री उइके ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों के त्याग और योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भावना को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने देशभक्ति की भावना से जोश और जुनून के साथ स्वतंत्रता दौड़ में शामिल स्कूली बच्चे, नागरिकों और युवाओं को बधाई दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिरमौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं संघर्ष की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता दौड़ में उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए स्कूली बच्चों, युवाओं एवं जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

इस दौरान अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करन उइके, एसडीएम गरियाबंद हितेश्वरी बाघे, डीएसपी गोपाल वैष्य, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह, उप संचालक समाज कल्याण डीपी ठाकुर, जिला एवं सांख्यिकी के उपसंचालक ओपी देशमुख, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दीनबंधु धु्रव, जनसंपर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार, जिला खेल अधिकारी गौतम चंद ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में ग्रीन आर्मी का वृहद वृक्षारोपण अभियान: आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का लिया संकल्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button