नवापारा में ग्रीन आर्मी का वृहद वृक्षारोपण अभियान: आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का लिया संकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से ग्रीन आर्मी टीम गोबरा नवापारा, रायपुर द्वारा वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ ग्रीन आर्मी की अध्यक्ष रेणुका तिवारी एवं संस्थापक-प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने पौधारोपण कर किया।
इस अवसर पर अमिताभ दुबे ने कहा कि पौधा लगाना केवल शुरुआत है, उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। वहीं रेणुका तिवारी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और जल संकट से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।
अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरा नवापारा सहित अन्य विद्यालय परिसरों में वृहद पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को पौधों की नियमित देखभाल, जल संरक्षण, वृक्ष संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बुद्धेश्वर वर्मा एवं सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी की नीलू अवधिया-ब्राह्मणपारा जोन अध्यक्ष, डॉ. राधिका यादव- स्टेट कोऑर्डिनेटर, शिमा सिंघ – सेजबहार रायपुर टीम सहित ग्रीन आर्मी टीम गोबरा नवापारा के संजू वर्मा, अंजू अग्रवाल, गोपेश्वरी साहू, दुर्गेश सोनी, रंजीता साहू, पिंकी दिनेश देवांगन, शंकर यादव, राम कुमार सोन सर, मीरा साहू, डिलन कावले, संगीता साहू, मंजू साहू, ममता साहू, वर्षा मिश्रा, संतोष प्रकृति, तिलिसमा मिथलेश साहू, वंदना साहू, देवकी साहू, रत्ना साहू, सारिका अजय सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अभियान में गोपाल गौशाला का भी विशेष सहयोग रहा। गौशाला अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, सचिव राजू काबरा, सहसचिव रूपेंद्रचंद्राकर, डॉक्टर टीकम वर्मा, सदस्य रवि शंकर साहू, सदस्य बृजीलाल साहू, मैनेजर सुंदर सिंह ठाकुर, पवन यादव एवं लिकेश सोनकर सहित गौभक्तों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने अभियान में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया। ग्रीन आर्मी टीम ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और गोबरा नवापारा को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-सुरक्षित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











