महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, बारिश के कारण बची जान; आरोपी फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक उसे जबरदस्ती वाहन में बैठाकर जंगल ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के शरीर पर शराब छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के मुताबिक, दोनों युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और बरतुंगा जंगल की ओर ले गए। सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने उसके मुंह में शराब डाली और शरीर पर भी शराब छिड़क दी। इसके बाद दोनों ने उसे आग के हवाले करने की कोशिश की।

बारिश के कारण बची जान

महिला के अनुसार, आरोपी माचिस से आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बारिश होने के कारण माचिस गीली हो गई और आग नहीं जल सकी। महिला को किसी तरह वहां से भागने का मौका मिल गया। आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़िता सीधे चिरमिरी थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार

शिकायत मिलने के बाद चिरमिरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के बयान के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। घटना में शामिल दोनों युवक फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की पहचान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महिला को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, तीनों गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button