महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, लाइव वीडियो आया सामने; चंद सेकेंड में मौत, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला के ऊपर अचानक बिजली गिरती हुई दिखाई दे रही है। हादसा इतना अचानक हुआ कि महिला को संभलने या बचने का मौका तक नहीं मिला। घटना मुंगेली जिले की है।

जानकारी के अनुसार, पंडरभठ्ठा गांव निवासी गीता बाई पटेल रविवार दोपहर खेत में काम करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह सिर पर बर्तन लेकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पंडरभठ्ठा मेन रोड पर अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

CCTV में कैद हुई घटना

बिजली की चपेट में आते ही गीता बाई सड़क पर गिर पड़ीं। सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में दिखाई देता है कि बिजली गिरने के कुछ ही सेकेंड में महिला जमीन पर गिर जाती हैं। हादसे को देखकर आसपास के लोग भी घबरा जाते है। 

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन तत्काल गीता बाई को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल है। अचानक हुए इस हादसे से परिजन सदमे में हैं।

खुले मैदान में रहने से बचे

आकाशीय बिजली से बचने के लिए गरज-चमक और बारिश के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभे तथा ऊंची और अकेली जगहों से दूर रहें और संभव हो तो तुरंत किसी पक्के भवन के अंदर चले जाएं। पेड़ के नीचे खड़े होकर बारिश से बचने की कोशिश न करें। घर में बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें और खिड़की-दरवाजों से दूरी बनाए रखें। यदि खुले स्थान पर फंस जाएं तो जमीन पर सीधे न लेटें, बल्कि पैरों को आपस में सटाकर नीचे की ओर झुककर कम से कम सतह संपर्क वाली स्थिति में रहें।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, मछली पकड़कर लौटते समय हुआ हादसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button