धमतरी जिले में भारी बारिश: गंगरेल में 97.40% भरा पानी, खोले गए गेट, तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के चलते गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) के 3 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से फिलहाल कुल 4,670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 3,360 क्यूसेक पानी महानदी में, जबकि 1,410 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के माध्यम से मुख्य नहर में प्रवाहित किया जा रहा है।

जलाशयों में लगातार बढ़ते जलस्तर और मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए महानदी तटीय और निचले इलाकों के गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने अधिकारियों और मैदानी अमले को 24 घंटे सतर्क रहने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुरूमसिल्ली में 98.61 प्रतिशत पानी 

वर्तमान में मुरूमसिल्ली जलाशय 98.61 प्रतिशत, गंगरेल 97.40 प्रतिशत, दुधावा 86.86 प्रतिशत और सोंढूर जलाशय 69.25 प्रतिशत भर चुका है। जलाशयों में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा उफनती नदियों को पार नहीं करने की अपील की है। साथ ही लोगों से केवल अधिकृत प्रशासनिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा गया है।

प्रशासन के मुताबिक, नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मैदानी अमला 24 घंटे तैयार है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

धमतरी के बांधों में बढ़ा जलस्तर: माडमसिल्ली 100% फुल, गंगरेल 93.35% पार; 9844 क्यूसेक पानी की आवक, पानी छोड़ने की तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button