तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश; चार माह पहले हुई थी शादी, पति पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की चार महीना पहले ही शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मायके पर मौके पर पहुंची और ससुराल वालों से विवाद करते हुए पति और ससुर की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतका संगीता यादव (26 वर्ष) की शादी महज चार माह पहले 12 मई को ग्राम सेमरवा निवासी दिलीप यादव से हुई थी। उसका शव ससुराल से करीब 50 मीटर दूर तालाब में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, पिता ने पति पर बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।

तालाब में मिला शव

मृतका के पिता गंगा यादव के अनुसार, 9 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे उनके दामाद दिलीप यादव ने फोन कर बताया कि संगीता घर से भाग गई है। करीब आधे घंटे बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि संगीता तालाब में कूद गई है और उसकी मौत हो चुकी है। जानकारी मिलते ही मायके वाले ग्राम सेमरवा पहुंचे। परिजनों के पहुंचने तक संगीता का शव तालाब से बाहर निकाला जा चुका था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

संगीता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके मुताबिक, पति द्वारा संगीता से मारपीट भी की गई थी। मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर बैठक कर समझौता कराया गया था, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना जारी रही। मायके वालों ने संगीता के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया है।

उनका कहना है कि उसका एक हाथ टूटा हुआ था और पसली में भी चोट थी। इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।

तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद सनावल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज अस्पताल भेजा। तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार मनोज भी अस्पताल पहुंचे थे।

पति और ससुर की पिटाई

घटना के बाद मृतका के मायके वालों और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। इस दौरान मृतका के पति दिलीप यादव और उसके पिता सुरेश यादव के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। दोनों को इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

सनावल थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज के अनुसार, मामले में रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवविवाहिता की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: बेडरूम में मिली लाश, पति बोला-फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष बोला-हत्या हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल