गणेश पंडाल में DJ की आवाज बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक ने चाकू से किए 4-5 वार; 23 वर्षीय युवक की मौत

साउंड सिस्टम को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदला, नशे में होने की बात सामने आई; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गणेश उत्सव के दौरान पंडाल के पास DJ साउंड को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद युवक की जान जाने तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम संबलपुरी में गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगाया गया है। सोमवार शाम पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी (23) और आकाश सूर्यवंशी (22) मौजूद थे। इसी दौरान दोनों के बीच DJ साउंड सिस्टम की आवाज को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और दोनों युवकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मामला हिंसक हो गया।

गुस्से में चाकू से सीने पर किए 4-5 वार

विवाद के दौरान अमन सूर्यवंशी ने अपने पास रखे चाकू से आकाश सूर्यवंशी के सीने पर लगातार 4 से 5 वार कर दिए। चाकू के हमले से आकाश गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। पंडाल के पास अचानक हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और डायल 112 को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल आकाश को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं, घटना के बाद गणेश पंडाल और आसपास के इलाके में भी तनाव का माहौल बन गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी अमन सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में DJ साउंड की आवाज को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

लोगों के अनुसार, आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह करीब दो से तीन साल तक नशामुक्ति केंद्र में रह चुका है। फिलहाल सकरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार; मामूली रंजिश में चाकू से वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button