प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राजिम में सेवा संकल्प का उजियारा : त्रिवेणी संगम तट में 21 हजार दीपों ने रचा अद्भुत नजारा

10 लाख दीपों से जगमगाया गरियाबंद जिला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गरियाबंद जिले में ‘25 वर्ष सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं प्रमुख स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर में करीब 10 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि राजिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 6 लाख दीप जलाए जाने की जानकारी दी गई। दीपों की रोशनी से जिले के विभिन्न घाट, मंदिर और धार्मिक स्थल जगमगा उठे।

इसी कड़ी में राजिम स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम के घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। यहां 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जैसे ही एक साथ दीपों की कतारें रोशन हुईं, त्रिवेणी संगम का पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। नदी तट पर सजे हजारों दीपों का दृश्य श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के दौरान गंगा आरती का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव, नगर पालिका सभापति तुषार कदम, एसडीएम विशाल महाराणा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्रवासी शामिल हुए।

जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

विधायक रोहित साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के माध्यम से लोगों ने अपनी भावनाएं और शुभकामनाएं दीप प्रज्ज्वलित कर व्यक्त की हैं।

गरियाबंद जिले में 10 लाख दीप

विधायक रोहित साहू के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गरियाबंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलेभर में लगभग 10 लाख दीप जलाए गए। इन कार्यक्रमों में धार्मिक स्थलों, मंदिरों, नदी तटों और अन्य प्रमुख स्थानों को दीपों से सजाया गया।

विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को व्यापक रूप दिया गया। इससे धार्मिक और सामाजिक वातावरण में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

राजिम विधानसभा में करीब 6 लाख दीप

विधायक ने बताया कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। राजिम के त्रिवेणी संगम में 21 हजार दीपों के अलावा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक एवं प्रमुख स्थलों पर भी बड़ी संख्या में दीप जलाए गए।

भूतेश्वर महादेव में 25 हजार दीप, जतमई में 10 हजार दीप, कोपरा स्थित कोपेश्वर महादेव मंदिर में 5 हजार दीप और फिंगेश्वर में 5 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राजिम त्रिवेणी संगम में 21 हजार दीपों की रोशनी ने विशेष आकर्षण पैदा किया। नदी तट पर एक साथ जलते हजारों दीपों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

दीपों की रोशनी में गूंजा आशीर्वाद का संदेश

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने दीप जलाकर अपनी आस्था और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। राजिम के त्रिवेणी संगम पर आयोजित कार्यक्रम में गंगा आरती के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दीपों की कतारों और आरती के दौरान धार्मिक वातावरण ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रोहित साहू ने खोला सौगातों का पिटारा: सड़क से स्वास्थ्य तक विकास की नींव, मंच से हुई दो बड़ी घोषणाएं, तालियों से ग्रामीणों ने जताया आभार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल