तर्री में आस्था और उत्साह का संगम, गणेशोत्सव में रोजाना हो रहे भव्य सांस्कृतिक आयोजन

बच्चों-महिलाओं ने बिखेरा रंग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा के समीपस्थ ग्राम तर्री में विवेकानंद नगर गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी गणेशोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती एवं भजन संध्या के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में कॉलोनीवासियों के साथ आसपास के लोगों की भी सहभागिता देखने को मिल रही है।

गणेशोत्सव के अवसर पर प्रतिदिन शाम को भजन संध्या और आरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। धार्मिक आयोजनों के साथ समिति द्वारा बच्चों और महिलाओं के लिए भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें नन्हे-मुन्ने प्रतिभागी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन आयोजनों में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर उनका प्रोत्साहन भी किया गया।

सामूहिक उत्सव का रूप

आयोजन की खास बात यह है कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दे रहा है। समिति के पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ और समस्त कॉलोनीवासी मिल-जुलकर कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सभी वर्गों की सहभागिता से गणेशोत्सव सामूहिक उत्सव का रूप ले रहा है।

समिति के पदाधिकारियों में तुकाराम साहू, भीखम सोनकर, गुलाब देवांगन, जितेश कुमार यादव, गुरु चरण साहू, वीरेंद्र कुमार सोनबेर, भगवानी राम साहू, कामता प्रसाद साहू, थानेश्वर प्रसाद साहू, छगनलाल साहू, सुरेंद्र कुमार साहू, विष्णु राम साहू, डॉ. गिरीश साहू, गौतम देव चौधरी, नेमीचंद साहू, लालकृष्ण बिसेन, टी.आर. ध्रुव और लोकनाथ साहू सहित अन्य सदस्य आयोजन में सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

वहीं महिला प्रकोष्ठ से सुनीता सोनकर, सीमा साहू, डिगेश्वरी साहू, पद्मनी साहू, बसंती साहू, माधुरी मिश्रा, ईगबती साहू और मालती निषाद सहित अन्य महिलाएं भी कार्यक्रमों के संचालन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही हैं।

विवेकानंद नगर गणेशोत्सव समिति और समस्त कॉलोनीवासियों की सामूहिक सहभागिता से आयोजित यह गणेशोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेम्हरतरा में गणेशोत्सव की धूम, शाम होते ही जगमगा उठता है पूरा गांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button