विकसित भारत का मंत्र है एकात्म मानववाद और अंत्योदय: रिकेश साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम द्वारा राजिम विश्राम गृह में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने अपना जीवन व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका सबसे महत्वपूर्ण विचार था ‘अंत्योदय’—अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान। उनका मानना था कि देश की प्रगति तभी सार्थक है, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं

उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन प्रस्तुत किया, जिसमें व्यक्ति, समाज, प्रकृति और राष्ट्र के बीच संतुलन की बात कही गई है। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। पंडित दीनदयाल जी हमें यह संदेश देते हैं कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का साधन होनी चाहिए। पंडित जी का जीवन दर्शन और ‘अन्त्योदय’ (समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान) का विचार सदैव हम सभी कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष भारत सिन्हा, महामंत्री जितेंद्र पेंदरिया, मंत्री लोकेश सोनी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र साहू, महिला मोर्चा महामंत्री मनीषा शर्मा, मीडिया प्रभारी युवराज साहू, शक्तिकेंद्र संयोजक संजीव साहू, सह संयोजक सोमनाथ पटेल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ऋषि दुबे, शरद पारकर, बूथ अध्यक्ष दिलीप पटेल, तुलस यादव, लखन साहू, गिरवर सिन्हा, कन्हैया पटेल सहित समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : आशीष शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button