विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्पताल में मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का दावा है कि मृतका के गले पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।

2022 में हुई थी शादी, दो बेटियों की मां थी महिला

जानकारी के अनुसार, ग्राम सकर्रा निवासी दुर्गा निर्मलकर की शादी वर्ष 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। शादी के बाद दुर्गा की दो बेटियां हुईं। मायके पक्ष का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया था। इसके बाद से दुर्गा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

परिजनों के मुताबिक, दुर्गा का पति उसके साथ मारपीट करता था और मायके से एक लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाता था। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।

अचानक बेहोश होने की दी सूचना

परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे रोहित ने फोन कर दुर्गा के अचानक बेहोश होने और तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ग्राम सैदा पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, दुर्गा को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मरच्यूरी में रखवा दिया गया।

सिम्स में हंगामा, हत्या की आशंका जताई

दुर्गा की मौत की खबर मिलने के बाद रविवार सुबह बड़ी संख्या में मायके पक्ष के लोग सिम्स अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पति रोहित से घटना के संबंध में पूछताछ की। मायके वालों का आरोप है कि रोहित स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा था, जिससे विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। परिजनों ने दुर्गा की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और कार्रवाई की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस टीम ने शुरू की जांच, ये बातें आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल