तीन माह की मासूम की संदिग्ध मौत: माता-पिता पर हत्या का आरोप, दोनों गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तीन माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबालिग होने के कारण उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बच्ची की हत्या में माता-पिता की संलिप्तता सामने आई है। दोनों के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। मामला सक्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक घटना 29 सितंबर की रात की है। परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में सो गए थे। रात करीब 2 बजे बच्ची के पिता ने परिजनों को बताया कि करीब तीन माह की बच्ची बिस्तर से गायब है। इसके बाद परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने घर, आंगन तथा आसपास के खेतों में बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

ड्रम में मिला मासूम का शव

अगली सुबह करीब 7.30 बजे बच्ची की दादी पानी लेने के लिए आंगन में गईं। इसी दौरान पानी के ड्रम को देखने पर उसके भीतर बच्ची मृत अवस्था में मिली। मासूम का शव मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच शुरू की।

माता-पिता की भूमिका संदिग्ध

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान बच्ची के माता-पिता की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उन्हें अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची जन्म के बाद से अक्सर बीमार रहती थी। उसके इलाज और परिवार की आर्थिक परेशानियों के चलते माता-पिता तनाव में थे। पुलिस इन्हीं परिस्थितियों को घटना के संभावित कारणों में शामिल कर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस टीम ने शुरू की जांच, ये बातें आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button