खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत; 8 वर्षीय बेटा गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तीनों पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कजराबांधा निवासी डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश उर्फ ओशांत (12) और अनुराग उर्फ कान्हा (8) के साथ ग्राम मोहारा में अपने मामा के घर सामाजिक पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
अरमरीकला के पास मुख्य मार्ग पर एक ट्रक सड़क पर खड़ा था। अंधेरा होने के कारण बाइक सवारों को ट्रक नजर नहीं आया और बाइक पीछे से उसमें जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डागेश्वर साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इलाज के दौरान 12 वर्षीय बेटे ने तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश उर्फ ओशांत को बेहतर इलाज के लिए धमतरी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय अनुराग का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद सनौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता और बड़े बेटे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुरुर मर्चुरी भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और सड़क पर खड़े ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रक के सड़क पर खड़े होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गणेश देखने निकले पिता और दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर, दोनों बच्चों की मौत, पिता घायल











