स्वामी विवेकानंद विचार मंच की पहल: जिन पितरों को स्मरण करने वाला कोई नहीं, उनके लिए राजिम संगम में किया श्राद्ध-तर्पण

धर्मांतरित हो चुके लोगों के पितरों का भी तर्पण, 2021 से लगातार हो रहा आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)राजिम :– ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को साकार करते हुए स्वामी विवेकानंद विचार मंच ने राजिम के त्रिवेणी संगम तट पर सामूहिक श्राद्ध एवं पितृ तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ऐसे अज्ञात पितरों का तर्पण किया गया, जिनका स्मरण और श्राद्ध करने वाला कोई नहीं है। साथ ही हिंदू धर्म का त्याग कर धर्मांतरित हो चुके लोगों के पितरों का भी विधि-विधान से श्राद्ध-तर्पण किया गया।

 मंच की ओर से यह आयोजन वर्ष 2021 से लगातार किया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम का छठवां वर्ष रहा।आयोजन में मंच के सदस्यों के साथ रायपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले से भी सहयोगी शामिल हुए।

 कोई पितर स्मरण से वंचित न रहे

मंच के सदस्यों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा रही है। इसी भावना से उन पितरों को भी स्मरण किया जाता है, जिनके लिए किसी कारण से कोई श्राद्ध या तर्पण नहीं कर रहा। आयोजन के माध्यम से समाज को वसुधैव कुटुंबकम् यानी पूरा विश्व एक परिवार है का संदेश भी दिया गया।

 त्रिवेणी संगम तट पर विधिवत पूजन और तर्पण के बाद पितरों की सद्गति और शांति की कामना की गई। इसके बाद प्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का समापन ‘जय श्री सीताराम’ के जयघोष के साथ किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

वंदनीय माताजी के अवतरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में आत्मीय सम्मान एवं दीप यज्ञ का हुआ आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button