वंदनीय माताजी के अवतरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में आत्मीय सम्मान एवं दीप यज्ञ का हुआ आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा जी के पावन जन्मदिवस के अवसर पर आत्मीय सम्मान समारोह एवं सामूहिक दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों, श्रद्धालुओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के तहत सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक साधना का क्रम चला। इस दौरान शक्तिपीठ परिसर गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक उच्चारण से गुंजायमान रहा। साधना के पश्चात उपस्थित परिजनों को वंदनीय माताजी के बताए सद्ज्ञान और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया।

इस वर्ष 2026 में वंदनीय माताजी के आध्यात्मिक जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन प्रसंग को विशेष रूप से स्मरण किया गया। इस अवसर पर सभी परिजनों से अपनी शक्ति-सामर्थ्य को संजोकर प्रतिभा एवं पुरुषार्थ को प्रखर बनाने तथा पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माताजी के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में कहा गया कि वर्तमान समय में समाज में सकारात्मक परिवर्तन, मानवीय संवेदना की रक्षा और दुष्प्रवृत्तियों के विरुद्ध जागरूकता के लिए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को अधिक तत्परता के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। धरती पर स्वर्ग और मनुष्य में देवत्व के अभ्युदय के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प भी दिलाया गया।

समाजसेवियों एवं वरिष्ठ परिजनों का आत्मीय सम्मान

आत्मीय सम्मान समारोह के दौरान समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रहे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मिशन के प्रति समर्पित वरिष्ठ परिजनों और युवा साथियों का आदरपूर्वक सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, संजय साहू सहित जनपद सदस्य, सरपंच, साहू समाज के पदाधिकारी, ट्रस्टीगण एवं गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।

सैकड़ों दीपों से जगमगाया शक्तिपीठ परिसर

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्व शांति, मानव कल्याण एवं पर्यावरण शुद्धि की भावना के साथ सामूहिक दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज एवं विश्व के कल्याण के लिए संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के साथ सेवा, साधना और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संदेश दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ राजिम में गूंजे वैदिक मंत्र, महायज्ञ व संस्कारों का हुआ आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button