डायल-112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– डायल-112 में पदस्थ आरक्षक ने देर रात कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। मामला धमतरी जिले के रुद्री थाना का है। 

जानकारी के अनुसार आरक्षक ओंकार सोनवानी रुद्री थाना के बाजू स्थित डायल-112 कंट्रोल रूम में नाइट ड्यूटी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरक्षक ओंकार बंगोली, कुरूद का रहने वाला था।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों के मुताबिक वह जब भी देर रात ड्यूटी पर जाता था, ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के बाद फोन कर इसकी जानकारी देता था। घटना वाली रात भी उसने ड्यूटी पर पहुंचने की सूचना परिजनों को फोन पर दी थी। इसके कुछ घंटे बाद परिजनों को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें ओंकार की मौत की जानकारी मिली। परिजनों ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ओंकार इस तरह का कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और कठोर जांच की मांग की है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में आरक्षक ने यह कदम उठाया। घटना से पहले उसकी किसी से बातचीत हुई थी या नहीं, मोबाइल फोन पर किससे संपर्क हुआ था और हाल के दिनों में उसके व्यवहार में कोई बदलाव आया था या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल ओंकार सोनवानी की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ ही संबंधित लोगों से पूछताछ और अन्य जरूरी पहलुओं की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

माता-पिता को कमरे में बंद कर युवती ने लगाई फांसी, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button