युवा कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप, पड़ोसी महिला से जबरन संबंध बनाए, विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी, FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के युवा कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पड़ोस की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

प्रताड़ित करने के आरोप

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति और बच्चों के साथ मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी उपेन्द्र भारती उसके घर आकर उसे परेशान करता था और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे तथा उसके बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी रात के समय भी उसके घर पहुंचता था। उसके मुताबिक, यह उत्पीड़न कई महीनों से जारी था, जिससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की।

बच्चों को अपनाने से इनकार

महिला ने आरोप में यह भी बताया कि आरोपी के साथ संबंधों के चलते उसके बच्चे हुए, लेकिन अब आरोपी उन्हें अपनाने से इनकार कर रहा है। महिला का दावा है कि इस घटनाक्रम से उसका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन प्रभावित हुआ है। शिकायत में महिला ने आरोपी पर अपनी राजनीतिक पहुंच और प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है।

FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस

महिला की शिकायत के आधार पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र भारती के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी पतासाजी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भाई के सामने बहन से गैंगरेप, जंगल में भाई को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी हिरासत में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल