26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, एक संचालक को कारण बताओ नोटिस

मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं के आयात और कीमतों की जांच

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश एवं स्वास्थ्य सचिव एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में मित्तल कैंसर हॉस्पिटल कांपा, रायपुर में कैंसररोधी दवाओं के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आयातित कैंसररोधी दवाओं और उनकी कीमतों से जुड़े विषयों की जांच की गई।

संबंधित दवाओं के आयात, क्रय-विक्रय और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है। यदि जांच में कोई अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा लागू नियमों के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक को कारण बताओ नोटिस

अभियान के अंतर्गत कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है। संचालक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औषधियों की गुणवत्ता, वैधता और मूल्य संबंधी नियमों के पालन तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आगामी दिनों में अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में जिले के औषधि निरीक्षक ईश्वरी नारायण सिंह, नीरज साहू, डॉ. सुरेश कुमार साहू और डॉ. टेकचंद धीरहे शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवरात्रि में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच: खराब सामग्री कराई गई नष्ट, शुभम के मार्ट सहित तीन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल