नवापारा में बाढ़ मुआवजे को लेकर कांग्रेस का धरना, पीड़ितों को 10 हजार तत्काल सहायता देने की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में विगत दिनों आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। बस स्टैंड स्थित कबीर स्तंभ के पास आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिलाधीश के नाम ज्ञापन तहसीलदार नवापारा को सौंपा गया।

10 हजार राहत राशि देने की मांग

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने शासन-प्रशासन से मांग की कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 10,000 की तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित अनेक परिवारों को अब तक राहत राशि नहीं मिली है। ऐसे में प्रभावित लोगों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

नुकसान का सही आकलन करने की मांग

धनेन्द्र साहू ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कई स्थानों पर घरों के बाहर से ही नाम दर्ज किए गए, जबकि प्रभावित परिवारों के वास्तविक नुकसान का समुचित आकलन नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि बाढ़ पीड़ित परिवारों का तत्काल दोबारा सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन कर पात्र परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा दिया जा सके।

डुप्लीकेट कागजात बनाने की व्यवस्था हो

पूर्व विधायक ने बाढ़ के दौरान मकानों में रखे जरूरी दस्तावेजों के बह जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि कई परिवारों के राशन कार्ड, मकान से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बाढ़ के पानी में नष्ट हो गए। ऐसे प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए शासन-प्रशासन द्वारा डुप्लीकेट दस्तावेज बनाकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने भी रखी अपनी बात

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धनराज मध्यानी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सौरभ शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने, नुकसान का निष्पक्ष आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की।

कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

धरना-प्रदर्शन में पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, चतुर सिंह जगत, पूर्व पार्षद रमेश तिवारी, शिखर चंद बाफना, अशोक गोलछा, पार्षद दीपाली राजपूत, अजय साहू, अर्जुन साहू, रामरतन निषाद, हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहरे, निर्माण यादव, अनूप खरे, शाहिद रजा, रेखा तिवारी, सुरेन्द्र साहू, विक्की साहू, बल्लू देवांगन, राजा चावला, राजा ठाकुर, गुड्डू मिश्रा, वीरेन्द्र राजपूत, अजय गाडा, विजय तारक, संतु साहू, मितेश शाह, बरखा देवार, निर्मला मैथ्यू, किशोर साहू, निगम पटेल, शेखर साहू, समुंदर यादव, लता कंसारी, गुणित साहू, दुर्गेश देवार, रोहित साहू, राकेश देवार, सचिन बंगानी और अशफाक लखानी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू का सरकार पर हमला: बाढ़ राहत में भेदभाव का आरोप, बोले- 1000 परिवार प्रभावित लेकिन बांटे सिर्फ 11 चेक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल