युवती से दुष्कर्म, घर में बताने पर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घटना की जानकारी देने पर दी थी धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 28 अक्टूबर 2026 को कोतवाली कांकेर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि 5 मार्च 2026 को बरदेभाटा निवासी मनीष गोस्वामी (40) ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी बाद में भी मौका पाकर अपने घर में उसके साथ जबरदस्ती करता रहा।

मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

बताया गया कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने की बात कही, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण वह डर गई और काफी समय तक परिजनों को घटना के बारे में नहीं बता सकी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी की हरकतें लगातार जारी रहने से परेशान होकर आखिरकार उसने पुलिस से शिकायत की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनीष गोस्वामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 64(2)(उ), 115(2) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बरदेभाटा स्थित अपने निवास पर मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्मः लिफ्ट का झांसा देकर सुनसान जगह ले गए चार युवक, बारी-बारी की रेप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल