शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, दिवंगत पति की 5 लाख की बीमा राशि भी हड़पी; फरार आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और उसके दिवंगत पति की बीमा राशि के करीब 5 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 2 अक्टूबर 2026 को कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी राकेश पांडे पिता राजेंद्र पांडे (35 वर्ष) निवासी बेलगहना ने उसे शादी करने का झांसा दिया और इसी बहाने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल बेलगहना चौकी क्षेत्र में आने के कारण मामले की जांच चौकी बेलगहना को सौंप दी गई थी।

अपराध दर्ज होते ही फरार

मामले में अपराध दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रात के समय अपने घर के आसपास पहुंचा है और वहां से दोबारा फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

दिवंगत पति की बीमा राशि हड़पने का भी आरोप

इस मामले में आर्थिक शोषण का भी गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, उसके दिवंगत पति की मृत्यु के बाद बीमा के रूप में मिली करीब 5 लाख रुपये की राशि आरोपी ने अपने कब्जे में ले ली। महिला के इस आरोप को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक किया शोषण, 35 लाख रुपये और जेवरात ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल