गाय आने से डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, नवापारा थाने में FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, डायमंड बंजारे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 आरए 7170 में अपने साथी सतीश कुमार को बैठाकर शोरूम आरंग गया था। वहां से वापस अपने गांव कुर्रू लौटते समय दोपहर करीब 3.30 बजे ग्राम तोरला चौक के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में बाइक चला रहे डायमंड बंजारे के सिर के पिछले हिस्से, पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए रावतपुरा अस्पताल पचेड़ा में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए 8 सितंबर 2026 को निजी अस्पताल अभनपुर रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 11 सितंबर को रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां लगातार उपचार के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
अंततः 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 3.25 बजे उपचार के दौरान डायमंड बंजारे ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के शव का पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण और परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मोटरसाइकिल चालक मृतक डायमंड बंजारे के विरुद्ध धारा 281, 125(a) एवं 106(1) ठछै के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











