रायपुर जिले में पटवारियों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 7 पटवारी निलंबित, अभनपुर अनुविभाग में 43 पटवारियों को नोटिस

राजस्व कार्यों में लापरवाही और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को लेकर प्रशासन सख्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में कार्य पर वापस नहीं लौटने वाले पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों में अब तक 7 पटवारियों को निलंबित किया गया है, वहीं 229 पटवारियों को कार्य पर वापस लौटने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर तहसील में एक पटवारी को निलंबित किया गया है, जबकि 51 पटवारियों को कार्य पर वापस लौटने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसी प्रकार धरसींवा तहसील में 30 पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

तिल्दा अनुविभाग में एक पटवारी को निलंबित किया गया है तथा 48 पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं आरंग अनुविभाग में 2 पटवारियों को निलंबित करने के साथ ही 57 पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

अभनपुर में 3 पटवारी निलंबित

अभनपुर अनुविभाग में भी जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 3 पटवारियों को निलंबित किया गया है। इनमें तहसील गोबरा नवापारा का एक तथा अभनपुर तहसील के दो पटवारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गोबरा नवापारा तहसील में 19 और अभनपुर तहसील में 24 पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस प्रकार अभनपुर अनुविभाग में कुल 43 पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा राजस्व संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पटवारियों को कार्य पर वापस लौटकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पटवारी निलंबित : राजस्व कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी, ग्रामीणों ने भी की थी शिकायत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल