हेरोइन बेचने ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार, हेरोइन और एक्टिवा जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा, 1800 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।
कारी तालाब के पास ग्राहक तलाश रहा था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कारी तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास नशीला पदार्थ रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित देवांगन उर्फ वासु बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
2.13 लाख रुपये का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा, जिसकी कीमत लगभग 1,63,200 रुपये बताई गई है, बिक्री की रकम 1800 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 13 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी अमित देवांगन उर्फ वासु पिता बसंत देवांगन (35 वर्ष) के खिलाफ धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से चिट्टा की उपलब्धता और उसके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
हेरोइन तस्करी का खुलासा, महिला साथी के साथ पकड़ा गया आरोपी, 9.53 लाख का माल जब्त











