आधी रात घर से निकला युवक सीधे कुएं में जा गिरा, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव; माता-पिता ने सुनी कुएं में कुछ गिरने की आवाज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रात के सन्नाटे में अचानक कुएं से कुछ गिरने की आवाज आई और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घर के आंगन से लघुशंका के लिए बाहर निकला युवक पास स्थित कुएं में जा गिरा। आवाज सुनकर माता-पिता बाहर निकले और बेटे की तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आखिरकार कुएं में गिरने की आशंका हुई। ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके बाद युवक को बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

कुएं में गिरने की आई आवाज

जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकुलकारी (बड़ेकारी) निवासी प्रकाश भार्गव (26) पिता दिलहरण भार्गव मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए घर के आंगन से बाहर निकले थे। इसी दौरान पास स्थित कुएं से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर माता-पिता घबराकर घर से बाहर आए और प्रकाश की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब युवक का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों को आशंका हुई कि वह कुएं में गिर गया होगा।

डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू, काटा डालकर निकाला बाहर

इसके बाद परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने कुएं में युवक की तलाश शुरू की। तत्काल डायल 112 की मदद भी ली गई। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में काटा डालकर युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटे को कुछ देर पहले तक घर में देखा था, उसकी अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्राम सुकुलकारी में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पैरों में पत्थरों से भरा बोरा बांधा और कुएं में कूद गया युवक, पहले भी दो बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास, तीसरी बार में हुई मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल