चक्रवाती तूफानों की मार! अर्नब के बाद अकवान से किसानों की महीनों की मेहनत पर फिरा पानी, एक के बाद एक तूफान ने छीनी अन्नदाताओं की नींद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में मौसम की बेरुखी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पहले चक्रवाती तूफान अर्नब, फिर मुरासु और अब अकवान के असर से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी फसल से लेकर कटाई के बाद खुले आसमान के नीचे रखे धान तक पर संकट मंडरा रहा है।

जिस वक्त किसान अपनी सालभर की मेहनत को समेटकर घर और खरीदी केंद्रों तक पहुंचाने की तैयारी में जुटे थे, ठीक उसी वक्त आसमान से बरसती आफत ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। मौसम की इस मार ने अन्नदाताओं के सामने एक बार फिर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

खेतों से खलिहानों तक आफत, किसान आखिर किसके भरोसे?

प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हो रही बारिश ने खेती-किसानी का पूरा समीकरण बिगाड़ दिया है। कहीं खेतों में धान की कटाई का काम अधूरा पड़ा है, तो कहीं काटकर रखा गया धान बारिश में भीग रहा है। किसान दिन-रात मेहनत करके फसल को सुखाने, मिंजाई और छंटाई करने में जुटे थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी सारी योजनाओं को प्रभावित कर दिया है।

सबसे बड़ी चिंता उन किसानों की है, जिनका धान कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में खुले में रखा हुआ है। बारिश से धान में नमी बढ़ने, दाने की गुणवत्ता खराब होने और उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों का कहना है कि लगातार मौसम की मार से उनकी मेहनत और लागत दोनों पर संकट आ गया है। कुछ प्रभावित किसानों ने तो करीब 50 प्रतिशत धान खराब होने की आशंका भी जताई है।

एक के बाद एक तूफान, हर बार किसानों की परीक्षा

इस सीजन में किसानों को मौसम की लगातार मार झेलनी पड़ रही है। पहले अर्नब तूफान का असर, फिर मुरासु चक्रवाती सिस्टम की सक्रियता और अब अकवान के चलते बारिश ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। प्रकृति की इस बेरुखी ने किसानों को समझ नहीं आ रहा कि वे अपनी फसल बचाएं या मौसम के अगले हमले का इंतजार करें।

धान की फसल तैयार करने में बीज, खाद, दवा, मजदूरी और सिंचाई पर किसान पहले ही बड़ी रकम खर्च कर चुके हैं। अब जब फसल घर लाने का समय आया है, तब बेमौसम बारिश उनकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रही है। खेतों में पानी और खलिहानों में भीगा धान किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। ऐसे में किसानों की चिंता है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो खेतों में खड़ी फसल और कटाई के बाद रखे धान को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

मुख्यमंत्री का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगी राहत

बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ती परेशानी के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को राहत देने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। नुकसान की स्थिति सामने आने के बाद नियमानुसार आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता और पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की बात कही गई है।

अब किसानों को राहत का इंतजार

फिलहाल किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी बची हुई फसल को सुरक्षित रखना है। किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराए, नुकसान का वास्तविक आकलन करे और मुआवजे की प्रक्रिया में देरी न हो।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चक्रवात से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को मिलेगी राहत! मुख्यमंत्री का बड़ा निर्देश, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल