26 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्याएं; मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आम लोगों की समस्याओं और मांगों को सीधे सुनने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर को जनदर्शन आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

जनदर्शन के दौरान नागरिक अपनी शिकायतें, मांगें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित मामलों में त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

सरकार की इस पहल के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। जनदर्शन में विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन और शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी तथा संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें, 53 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल