विधायक रोहित साहू ने छुरा CHC में ली जीवनदीप समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही पर सख्त निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजिम विधायक रोहित साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में जीवनदीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

बैठक में विधायक रोहित साहू ने ओपीडी, इनडोर सेवाओं, आपातकालीन व्यवस्था, दवा वितरण, पैथोलॉजी और विभिन्न जांच सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए उपचार का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

अटल आरोग्य के तहत 97 प्रकार की जांच, 24 घंटे में रिपोर्ट

बैठक में विधायक ने अटल आरोग्य योजना के तहत उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत 97 प्रकार की जांच की जाती हैं। इनकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मोबाइल पर मैसेज और अस्पताल में उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने अधिकारियों को इन जांच सुविधाओं की सतत मॉनिटरिंग करने और मरीजों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दवा, सफाई और स्टाफ की उपस्थिति पर विशेष जोर

विधायक रोहित साहू ने निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का व्यवहार नम्र और संवेदनशील होना चाहिए। आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल उपचार की व्यवस्था रहे तथा जन औषधि केंद्र और अस्पताल के दवा काउंटर पर जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो।

उन्होंने पैथोलॉजी और अन्य जांच सेवाओं को नियमित रूप से संचालित करने, अस्पताल परिसर, वार्डों और शौचालयों की साफ-सफाई बनाए रखने तथा पेयजल, प्रकाश और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

जीवनदीप समिति के फंड का हो पारदर्शी उपयोग

विधायक ने जीवनदीप समिति की राशि का उपयोग अस्पताल की आवश्यकताओं, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने वाले कार्यों में प्राथमिकता से करने की बात कही। उन्होंने फंड के उपयोग का स्पष्ट लेखा-जोखा रखने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, नगर पंचायत सभापति गरिमा ध्रुव, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, दिशांक चंद्राकर, एल्डरमैन तुलाराम साहू सहित जीवनदीप समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, खंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में समिति सदस्यों ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्थानीय जरूरतों से जुड़े सुझाव रखे। विधायक ने इन सुझावों पर सकारात्मक पहल करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा CHC की बदहाल व्यवस्था! 50 बिस्तरों का अस्पताल या रेफरल सेंटर? अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी, विधायक के सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल