बस ने स्कूटी को मारी पीछे से टक्कर, बाल-बाल बचा मासूम, CCTV में कैद हुआ हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जहां एक यात्री बस ने स्कूटी सवार पिता और उसके 3 साल के बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई। इसके बावजूद बस चालक वाहन को करीब 15 फीट तक घसीटता रहा। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घटना पचपेड़ी नाका से संतोषीनगर जाने वाली सर्विस रोड की है। चहल ट्रांसपोर्ट की यात्री बस सर्विस रोड से रिंग रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार गौतम पठानी अपने 3 साल के बेटे के साथ वहां से गुजर रहे थे। अचानक बस ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई। इसके बावजूद बस कुछ दूरी तक आगे बढ़ती रही और स्कूटी सड़क पर घिसटती रही। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने बस को रुकवाया और घायल पिता-पुत्र को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बस द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए देखा जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र की मदद की। समय पर सहायता मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर के बाद बस चालक मौके पर नहीं रुका और स्कूटी को घसीटते हुए आगे निकल गया। राहगीरों ने बस को रोककर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में लिया।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार कार का कहर: स्कूटी सवार छात्र की मौत, हवा में उछला छात्र, CCTV में कैद हुई घटना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button