कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी विकास कार्यों की सौगात, लोधी समाज भवन परिसर में पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन

मंत्री बोले- क्षेत्र के विकास में नहीं आने दी जाएगी फंड की कमी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आरंग में क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी चौक स्थित श्री हरदेव लोधी समाज भवन परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लोधी समाज द्वारा लंबे समय से समाज भवन परिसर के सौंदर्यीकरण एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पेवर ब्लॉक निर्माण की मांग की जा रही थी। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर अब इस मांग को मूर्त रूप मिलने जा रहा है, जिससे भवन परिसर अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनेगा।

विकास में नहीं आने दी जाएगी फंड की कमी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि समाज का विकास ही क्षेत्र के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि लोधी समाज की यह मांग सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक थी। राज्य सरकार सभी वर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दे रही है तथा आरंग क्षेत्र के विकास में धनराशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सामाजिक भवनों और सार्वजनिक परिसरों का विकास समाज को संगठित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करता है। सरकार का उद्देश्य हर समुदाय को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान श्री हरदेव लोधी समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद समाज भवन परिसर में आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, समाज अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष टुकेश्वर लोधी, सचिव संजय लोधी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल लोधी, सलाहकार गजानंद लोधी एवं शत्रुहन लोधी, पार्षद नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी, पुष्कर साहू, गोलू कंडरा, उमाकांत यादव, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, विक्रम परमार, राकेश शर्मा, तोषण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज, नगर पालिका इंजीनियर हरीश मांझी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी 8 करोड़ 15 लाख की सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button