छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नवनीयुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में आपका चयन राज्य के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेगा।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के चिन्मय ठाकुर, कांकेर से धनंजय साहू, सक्ति से सौरभ कपूर, रायपुर से कुशाग्र गर्ग व भिलाई से प्रिंस बत्रा को चार वर्षों के प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न होने के बाद भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे।  इस अवसर पर पूर्व सैनिक ननकू राम साहू, भूपेंद्र ठाकुर, नवीन गर्ग, राज कपूर सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल