छुई खदान धंसने से चार लोगों की मौत : सीएम ने जताया दुख, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छुई खदान धंसने से चार लोगों की मौत हो गई है, इनमें तीन महिला समेत शामिल है। खदान के मलबे में दबे पांचवें व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि खदान अवैध रूप से संचालित थी। मामला खड़गवा थाना क्षेत्र का है। इधर घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मौहारीपारा रोड स्थित लोहरिया नदी के मजदूर छुई मिट्टी (कच्चे घर की पुताई करने की सफेद मिट्टी) की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का हिस्सा नीचे धंस गया। अंदर और भी लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इसी कारण जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया था। लेकिन अन्य शव नहीं मिले हैं।
हादसा बुधवार शाम 6 बजे के आस-पास बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं इस खबर की जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को करीब से देखा। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया है। कहा जा रहा है कि लोग खुद ही खुदाई के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हो गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन