बंद कमरे में मिली महिला की लाश, लापता बेटे पर गहराया शक, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजधानी रायपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की लाश बंद कमरे में मिली है। महिला के सिर पर चोंट के निशान मिले है। पुलिस को मृतका के बेटे पर हत्या करने की आशंका है। घटना के बाद से मृतका का बेटा गायब है तथा उसका मोबाइल बंद है। मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार डीडीनगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ फेस-2 कालोनी में साल के पहले दिन सोमवार को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। महिला की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई है। पुलिस के अनुसार किसी ने महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की है। पुलिस को मृतका के बेटे पर हत्या करने की आशंका है। घटना के बाद से मृतका का बेटा गायब है तथा उसका मोबाइल बंद है।

पुलिस को घटना की जानकारी मृतका के पति पी. गौरी ने दी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया है कि वह टाटीबंध में रहता है। इंद्रप्रस्थ कालोनी में पत्नी तथा बेटा रहते थे। वह अपनी पत्नी से मिलने आते रहता था और मोबाइल से संपर्क में रहता था। शुक्रवार को सुबह से पी. नीता को उसके पति ने कई बार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं किया। इसके बाद पी. गौरी अपनी पत्नी से मिलने घर पहुंचा, तब उसने अपनी पत्नी को खून से लथपथ मृत हालत में देखा।

बेटे और बेटी के साथ रहती थी नीता

बताया जा रहा है कि पी. नीता राव प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। कुछ महीनों से वह घर में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी। वारदात के दौरान उनकी बेटी ऑफिस के काम से शहर से बाहर गई थी। घर में सिर्फ नीता और उनका बेटा पी. नागेश राव उर्फ अंकुर ही थे।

बेटा करता था झगड़ा

प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतका का बेटा पी. नागेश राव अपनी मां के साथ आए दिन झगड़ा करता था। नागेश नशे का आदी और अक्सर नशे के लिए पैसों की मांग करता और मना करने पर मां से विवाद करता था। पलंग पर नीता का पर्स मिला है। अंदर रखे रुपए और गहने गायब थे। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते नागेश ने अपनी मां की हत्या कर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश में जुटी है। साथ ही कई अन्य एंगल पर जांच चल रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

पति की हैवानियत: पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, जांच में ये बात आई सामने

 

Related Articles

Back to top button