ब्लू वाटर खदान में डूबा युवक: तैरने की शर्त में गहरे पानी में समाया; LIVE वीडियो आया सामने, 20 घंटे से रेस्क्यू जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में 24 वर्षीय युवक के डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। रायपुर मौदहापारा निवासी आदिल खान बुधवार को अपने तीन दोस्तों के साथ नकटी गांव के पास स्थित ब्लू वाटर खदान घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लग गई।

शर्त के बाद आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूद गए। दोस्त तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। 

जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी आदिल खान पिता नासिर खान, उम्र करीब 24 वर्ष, बुधवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने गया था। वहां दोस्तों के बीच पानी में तैरकर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने को लेकर शर्त लगी थी। आदिल और तौफीक पानी में उतरे थे। दोनों खदान के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया, जबकि तौफीक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

आदिल के डूबने के बाद उसके दोस्तों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही माना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए SDRF टीम से संपर्क किया।

रात में रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन

SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन अंधेरा होने और ब्लू वाटर में पानी की अत्यधिक गहराई के कारण रात में सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। गुरुवार सुबह SDRF की टीम ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण काफी मशक्कत के बावजूद अब तक आदिल का पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश लगातार जारी है।

नवापारा के छात्र की डूबने से हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि नकटी गांव के पास स्थित यह ब्लू वाटर खदान पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। पिछले 9 साल में यहां डूबने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग यहां नहाने और तैरने के लिए पहुंचते हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है।

बता दें कि 31 अक्टूबर को ब्लू वाटर खदान में डूबने से 2 बच्चों की मौत हुई थी। जिसमें एक बच्चा नवापारा का रहने वाला था। नौ छात्रों का एक ग्रुप क्लास बंक कर ब्लू वाटर खदान घूमने पहुंचा था। इसी दौरान जयेश और मृदुल नहाने के लिए पानी में उतरे और गहरे पानी में चले गए। 1 नवंबर को जयेश का शव बरामद हुआ, जबकि 2 नवंबर की सुबह मृदुल का शव भी निकाला गया।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा के छात्र की डूबने से मौत, नगर में शोक की लहर, दोस्तों के साथ नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान गया था घूमने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button