30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, 70 खिलाड़ियों और 55 प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

महापौर मीनल चौबे ने खिलाड़ियों को खेल अभ्यास में अनुशासन बनाए रखने के लिए दी शुभकामनाएं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 मई से 13 जून 2025 तक 30 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन दिनांक 01 जुलाई 2025 को संध्या 4:00 बजे स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में मीनल चौबे महापौर, नगर पालिका निगम रायपुर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

आयोजन में अभिलाषा पैंकरा, अपर कलेक्टर, सहायक संचालक खेल एवं खेल संघ/संस्थान के सदस्य, व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी शामिल हुए। श्री प्रवेश जोशी, खेल अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन पाठन किया गया। समापन में फुटबाल, हैण्डबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, एथलेटिक्स, हॉकी, नेटबाल, कबडडी, कराते, टेनिक्वाईट, किक बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, खो-खो, स्क्वेश, जम्परोप, ताईक्वांडो, आरचरी, क्याकिंग केनाईंग, सॉफ्टबाल, जिमनास्टिक, बेसबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, फेंसिंग खेलों के लगभग 500 खिलाड़ी उपस्थित थे। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 खिलाड़ियों व 55 प्रशिक्षकों को पुरस्कृत एवं खेल सामग्री प्रदाय किया गया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मीनल चौबे महापौर नगर निगम रायपुर ने अनुशासन के साथ खिलाड़ियों को आगे बढ़ने व नियमित खेल अभ्यास करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल संघ,संस्थान, व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक उपस्थित थे। 30 दिवसीय शिविर में 24 खेलों के 1427 बालक / बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। टी. निंगराज रेड्डी, वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

दक्षिणा फाउंडेशन की परीक्षा में गरियाबंद जिले के दो विद्यार्थियों का हुआ चयन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल