मगरलोड ब्रेकिंग: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मगरलोड क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मगरलोड ब्लॉक के कपालफोड़ी का रहने वाला गुलाप यादव किसी काम से मगरलोड गया हुआ था। वहां से लौटते समय ग्राम कुल्हाड़ीकोट के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गुलाप को गंभीर चोट लगी है। उसका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल युवक को तत्काल 108 की मदद से मगरलोड अस्पताल ले जाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों का आरोप दूसरे धर्म को मानती थी महिला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन