भाजयुमो का जनसंपर्क अभियान: भाजपा के पक्ष मे वोट करने कर रहे अपील, मिल रहा समर्थन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भारतीय जनता युवा मोर्चा नवापारा मंडल के द्वारा अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों जनसंपर्क अभियान की शुरूआत किया है। इस अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर प्रत्येक लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू के लिए वोट मांगने भाजयुमो ने ‘‘घर-घर चलो, गाँव-गाँव चलो’’ अभियान की शुरुआत किया है। भाजयुमो नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने बताया कि नवापारा मंडल क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में घर-घर पहुंचकर सभी युवा साथी भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को अच्छा समर्थन मिल रहा है।

संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से भाजयुमो ज़िला सदस्य मुकुंद मेश्राम, मंडल अध्यक्ष नागेंद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय साहू, ग्राम दुलना के सरपंच उमेश साहू, मंडल महामंत्री सौरभ सिंटू जैन, मंडल उपाध्यक्ष राजू रज़क, देवेंद्र सेन, खिलेश्वर शर्मा, दिनेश यादव, पूर्व पार्षद दुकालु चक्रधारी, हेमंत साहू, शीतल साहू, नितुल देवांगन, ख़ुशवंत ठाकुर, मोती साहू, ओम प्रकाश साहू, संजीव साहू, कुमार साहू, पूरन साहू, दुर्गेश निषाद, गुलाबचंद साहू, देव आशीष साहू, तंत्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह अभियान भाजयुमो अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के नेतृत्व प्रतिदिन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

कांग्रेस प्रत्याशी के इंतजार में जनता

अभनपुर क्षेत्र से भाजपा ने इंद्र कुमार साहू को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। लोगों के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों की नजरे हाई कमान पर टिकी हुई है। अगले एक-दो दिनों में कांग्रेस यहां से प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है ।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

अभनपुर भाजपा प्रत्याशी का डोर टू डोर जनसंपर्क: मिल रहा अपार जनसमर्थन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल