दुपट्टे ने ली दो छात्रा की जान, परीक्षा देने जा रहे थे बाइक में 4 लोग, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दो छात्रा की मौत हो गई। दरअसल, छात्रा का दुपट्टा चलते बाइक के चक्के में फंस गया । इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। बाइक में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में बाइक में सवार एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही तीसरी छात्रा और बाइक चालक को मामूली चोंट आई है। मामला खैरागढ़ जिले का है।

जानकारी के अनुसार शिकारिटोला निवासी कैलाश वर्मा परीक्षा देने के लिए खैरागढ़ जा रहा था। कैलाश अपनी फुफेरी बहन लीलावती को खैरागढ़ में रिश्तेदार के घर भी छोड़ने साथ लेकर निकला था। तभी ठेलकडीह में विक्टोरिया और रेशमी मिले, वो कैलाश के दोस्त थे। परीक्षा देने के लिए उनको भी जाना था। इसलिए एक ही मोटरसाइकिल में चारों बैठ गए।

बताया जा रहा है कि ये पेण्ड्रीकला बांध के पास पहुंचे थे कि पीछे बैठी युवती का दुपट्टा मोटरसाइकल के चक्का में फंस गया। जैसे ही दुपट्टा चक्का में फंसा तो मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में रेशमी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विक्टोरिया पाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे कैलाश वर्मा और लीलावती घायल हुए हैं, जिनहे उपचार हेतु खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत, पारागांव के पास हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल