ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चांपा क्षेत्र के ग्राम चोरिया निवासी भागीरथी साहू (54 वर्ष) बाइक से पीआईएल कंपनी में काम पर जा रहा था। भागीरथी कोसमंदा गांव मुख्य मार्ग के पास पहुंचा था कि कोरबा से रायगढ़ जा रही है तेज रफ्तार ट्रेलर में बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद भागीरथी को रौंदते हुए 50 मीटर घसीटते ले गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है इस दर्दनाक हादसे में अधेड़ के शरीर के चिथड़े हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। वहीं ट्रेलर वाहन को पुलिस ने जब्त कर थाना लेकर पहुंची। आरोपी चालक की पतासाजी कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsH

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल