गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, 56 भोग लगाकर की गई पूजा अर्चना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दीपोत्सव का शुभ पर्व नगर सहित अंचल में धूमधाम से मनाया गया। इस बार दो दिनों तक  मुहूर्त होने के कारण लोगों ने अपनी सुविधा अनुसार दोनों दिन पर्व का आनंद लिया। बाजार में भी अच्छी खासी रौनक रही। इस दौरान मिठाई, पटाखे, कपड़े की दुकान पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

लोगों ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन कर रात्रि में गौरी-गौरा की स्थापना की। पूरी रात लोगों ने ढ़ोल बाजे के साथ परंपराओं के साथ पूजन विधान किया। शनिवार सुबह बारात निकाल कर धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस दौरान पारंपरिक प्रथाओं अनुसार भक्तों ने कुश से बने सुटी (रस्सी ) से सोंटा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आतिशबाजी को लेकर बच्चों मे अलग ही उत्साह था।

शनिवार 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर सहित अंचल मे ग्रामीणों ने गाय और बैलों को नहला धूला कर उन्हे सजाया और पूजा अर्चना की। इसके बाद विभिन्न पकवानों से खिचड़ी बनाकर गौ माता को खिलाया।

गोवर्धन पूजा के पर्व पर सभी मंदिरों मे विशेष सज्जा की गई । नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर एवं राजिम मे भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर मे भगवान का विशेष शृंगार किया गया था।

पूजा अर्चना कर भगवान को 56 भोग और अन्नकूट का भोग भी लगाया गया। सभी मंदिरों में शाम से दर्शन के लिए श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। दर्शन के लिए आए भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।

 

आज 3 नवंबर को भाई दूज का पर्व नगर सहित अंचल में मनाया जा रहा है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती कर लंबी आयु की कामना करते है। साथ ही आज पूरे अंचल में मातर का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानिशीथकाल में हुई माँ काली की विशेष पूजा, 108 दीपक जलाकर किया दीपदान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल