सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थियों में मिली युवक की लाश, शरीर में जख्म के निशान, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थियों में सड़क किनारे मिली है।युवक के सीने में धारदार हथियार से वार करने के निशान भी मिले है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर उसकी लाश को फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने अमलेश्वर थाना क्षेत्र के पहंदा से जंगल की ओर जाने वाले नाका के पास सड़क किनारे एक शव देखा। लोगों ने पहले तो सोचा कि कोई रोड एक्सीडेंट हुआ है लेकिन जब पास पहुंचकर देखा तो एक युवक के सीने में धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले। उसके सीने में वार किया गया था और उस जगह पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक की पहचान पंहदा गांव के उमेश यादव उम्र 16 वर्ष के रूप में की गई। यह भी पता चला कि युवक मंगलवार को मड़ई मेला देखने पहुंचा था। उसी दौरान वहां उसकी कुछ लोगों से उमेश का झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने फोरेंसिंक की टीम को भी बुलाया और मौके से साक्ष्य लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

गंगरेल बांध में मिली युवक की लाश, डूबने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल